Aba News

बिरनी में गायत्री परिवार ने नागेंद्र महतो का भब्य अभिनन्दन समारोह का किया आयोजन

गिरिडीह : बिरनी प्रखण्ड क्षेत्र के एलडी हाई स्कूल भलुआ के परिसर में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो का गायत्री परिवार के लोगो ने भव्य रूप से अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया ।इस कार्यक्रम में विधायक श्री महतो का स्वागत गीत व माल्यार्पण कर  किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे विधायक श्री महतो ने कहा कि चरित्र ही मनुष्य को महान बनाती है । भारत विश्व गुरु बनेगा भारत के पीएम दुनिया के देशों  का भी नेतृत्व कर रहा है।समाज के युवा पीढ़ी के लोग गिर रहे हैं जो आज  माँ पिता को वृद्धा आश्रम में रखकर खुश हो रहे हैं इसलिए कि उनमें संस्कार नही है।आज के युवा पीढ़ी समाज से भटक गए हैं।पूर्व के काल ऋषि मुनियों के जमाने में गुरुकुल में बच्चों को आदर्श शिक्षा मिलता था इसलिए वे महान योद्धा बनते थे ।झारखण्ड राज्य के आंदोलन के लिए शिक्षक की नोकरी छोड़कर राजनीति में आया हूँ।संघर्ष ही जीवन है।प्रकृति ही मनुष्य को महान बनाती है।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रकृति ने इंसान बनाया लेकिन समाज ने उसे बाटने का काम किया हूँ। वही गायत्री परिवार के बुधन महतो जो कई जिलों में गायत्री परिवार के संदेश देने में मशहूर है उन्होंने  कहा कि गायत्री परिवार सिखाता है कि आपसी सद्भावना को बनाना नारी शक्ति को जागरूक करना वृक्षा रोपण करे नारी व युवा जागरण कर नशामुक्त समाज बनावे।हमे अपनी सांस्कृतिक को बचाना है।बिना गायत्री परिवार के भारतीय सांस्कृतिक मिट जायगी।बिरनी में भी एक गायत्री परिवार का चेतना केंद्र हो । आज पूरे विश्व के 80 देशों में गायत्री परिवार के लोग समाज को जागरूक कर रहे हैं।एक बनेंगे नेक बनेंगे।वही वक्ताओं ने कहा कि सही संस्कार अगर कोई संस्था बच्चों को सीखा रही है तो वह मात्र एक सरस्वती शिशु विधा मंदिर है।इस अवसर पर मुख्य रूप से बागोदर विधायक नागेंद्र महतो बुधन महतो देवनाथ राणा टूपलाल वर्मा रामलखन वर्मा केके वर्मा राजकुमार नरायन सिंह सतेंद्र राउत राजेन्द्र यादव नरायन पांडेय विशेश्वर साव बिनोद मण्डल लोकनाथ वर्मा सुगदेव ठाकुर समेत सेकड़ो महिला पुरुष और विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें