गिरिडीह : झारखंड पशुपालन विभागीय ए आई कर्मचारी संघ झारखंड का एकदिवसीय प्रथम राज्य सम्मेलन रविवार को 11 बजे कोलड़ीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह झारखंड मजदूर मोर्चा के राज्य कोषाध्यक्ष रूपलाल महतो रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा समय कई जिले ए आई कर्मचारी मौजूद थे।
इस मौके पर प्रदेश स्तरीय कमेटी निर्वाचित करने नई सरकार से लंबित मांगों को पूरी करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बाबत अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है इसमें 170 से अधिक कुल 15 जिलों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है कहा की नई सरकार का गठन हो चुका है 10 15 साल से पशुधन सेवा में लगे कर्मियों की मांगे जायज है। कहा कि ए आई कर्मचारियों को मात्र ₹6000 मिल रहा है जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार इन्हें सम्मान मानदेय और स्थाईकरण करने का काम करें। प्रदेश महासचिव राजेश कुमार महतो ने कहा कि नई सरकार से उम्मीद रहेगी कि हम लोगों की मांगों पर अभिलंब विचार करें। मौके पर राजू रजक लोचन पंडित किंडा रानी दिलेश्वर प्रसाद बिहारी लाल हसदा अमित कुमार वर्मा सुबोध कुमार टिंकू दास राहुल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।



