गिरिडीह : आम नागरिकों के शिकायतों का त्वरित समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में जनता के लिए सदैव तत्पर है। इसी उद्देश्य से गिरिडीह जिला के सभी अनुमंडल क्षेत्र में 18 दिसंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जन शिकायत समाधान का आयोजन स्थल को लेकर बताया गया कि सदर अनुमंडल के लिए टाउन हॉल डुमरी अनुमंडल कार्यालय के लिए अनुमंडल कार्यालय डुमरी परिसर बगोदर अनुमंडल क्षेत्र के लिए औरा पंचायत भवन और खोरी महुआ अनुमंडल क्षेत्र के लिए धनवार थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित होगा। बताया गया कि महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के आदेश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ताकि जनता को अपने ही क्षेत्र में समस्याओं का समाधान मिल सके।












