गिरिडीह : वैज्ञानिक सर जेसी बोस के जन्मदिवस पर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने झंडा मैदान के समीप उनकी प्रतिमा ओर विज्ञान भवन में बने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर विधायक का स्वागत गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार ने शॉल भेंटकर और बुके देकर किया। इस अवसर पर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने कहा कि हम सभी गिरिडीह वासियों के लिए गर्व की बात है कि इतने बड़े शोध कर्ता वैज्ञानिक का नाता और लगाव गिरिडीह से रहा। कहां की इनके नाम को आत्मसात करने के लिए प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का नाम भी सर जेसी बोस रखा गया है।
माल्यार्पण मौके पर उपेंद्र सिंह शंकर पांडेय भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा रामजी यादव कृष्ण मुरारी शर्मा प्रभाकर रंजीत यादव रितेश सराक रणधीर कुमार मोहम्मद नूर सहित कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।



