गिरिडीह : रैपिड एक्शन फोर्स 106 बटालियन के द्वारा शनिवार को स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में साफ सफाई अभियान को गति दी गई। इस अभियान का संचालन जमशेदपुर से आए कमाण्डेन्ट राजीव कुमार के निर्देशानुसार संचालित हुआ।
बताया गया कि रैपिड एक्शन फोर्स की 2 टीम परिचयात्मक अभ्यास के लिए जिला-गिरिडीह में दिनांक 28 से तैनात हुई है। कार्यसूची के अनुसार शनिवार को इनके द्वारा स्वक्ष भारत अभियान के तहत साफ सफाई करना शामिल था। इस मौके पर लोगों से साफ सफाई अपने आसपास बनाए रखने की अपील की गई। मौके पर पर्यवेक्षक मनोज कुमार एवं झारखण्ड पुलिस उप. निरीक्षक संजीव कुमार आदि उपस्थित थे। इस दौरान गिरिडीह उपायुक्त और कमाण्डेन्ट ने समाहरणालय परिसर में पौधा रोपण किया |



