Aba News

कुआं में डूबने से हुई तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या कर फेंकने का आरोप

गिरिडीह : गिरिडीह बेंगाबाद के नावाडीह गांव में एक 3 वर्षीय बच्ची कुएं में डूबने से मौत हो गई वहीं परिजनों ने पड़ोसी के ऊपर हत्या कर फेंकने का आरोप लगाया मृतक की मां ने बताया कि वह अपने बच्चों को पड़ोसी के यहां रखकर अपनी बड़ी बेटी के पुराने मकान से लाने गई थी वापस लौटने पर बच्चे उनके पास नहीं था उनसे पूछने पर कुछ आता पता नहीं चला इधर-उधर खोज-बिन करने पर कुआं में झांका तो देख बच्ची का शव कुएं में पड़ा हुआ है स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची का शव निकाला गया उनका आरोप है कि पड़ोसी के द्वारा उनकी हत्या कर फेंक दिया है इसकी सूचना सोमवार को बेंगाबाद पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई वहीं परिजनों रो रो के बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें