गिरिडीह : जमुआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी ने झामुमो के प्रत्याशी केदार हाजरा को पराजित किया है। जीत हासिल होने के बाद भाजपा के समर्थकों ने मंजू देवी को फूलमाला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर अबीर गुलाल भी लगाया गया। मंजू देवी ने जमुआ विधानसभा सीट से तीन बार भाजपा में रहकर जीतने वाले केदार हाजरा को पराजित किया है। बता दें कि केदार हाजरा को भाजपा की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा था। मंजू देवी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र की जनता की जीत है इन्होंने पार्टी के सभी सीनियर नेताओं का आभार प्रकट किया है।



