गिरिडीह :डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष ओर प्रत्याशी जयराम महतो की जीत के बाद समर्थकों ने खूब नारेबाजी किया। पटाखा फोड़ कर आतिशबाजी भी किया। इस मौके पर समर्थकों ने जयराम महतो को कंधे पर बैठाकर जीत का जश्न मनाया और खूब नारेबाजी किया। बता दे की जयराम महतो ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पूर्व मंत्री बेबी देवी को पराजित किया है। बेबी देवी दूसरे स्थान पर रही वहीं आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी तीसरे स्थान पर रही। जयराम महतो की जीत के बाद डुमरी विधानसभा में लंबे समय के बाद परिवर्तन हुआ है। चार बार लगातार बेबी देवी के पति और पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो विधायक रह चुके है। इस बार के परिवर्तन से युवा काफी खुश है।













