बगोदर : भाकपा माले पार्टी से बगोदर विधानसभा प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में रविवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाली गई। बगोदर विधानसभा के बिरनी सरिया होते हुए मोटरसाइकिल जुलूस बगोदर के बस पड़ाव में कार्यकर्ता पहुंचे। जहां एक विशाल जनसभा आयोजित किया गया। यह रैली को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में वोट मांगा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य मौजूद थे। संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार की पांच साल में दो साल कोरोना काल में बीत गया। मात्र तीन वर्षो में गठबंधन की सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक फैसला लिया जिसका फायदा जनता तक सीधे पहुंचा है। वही उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में बनी सरकार अपने कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान मे रखते हुए राज्य में कई उल्लेखनीय कार्य किया तथा कई कल्याणकारी योजनाओं से झारखंड वासियों का दिल जीता है । मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सीताराम सिंह रामू बैठा विष्णु देव वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी कांग्रेस नेता इकबाल अंसारी, राजेश वर्मा सुरेंद्र, सहदेव यादव संतोष कुमार मुमताज अंसारी, सीताराम पासवान रीना गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।












