पीरटांड़ के पंचायत मधुबन,चिलगा,बिशनपुर,नावाडीह,कुम्हरलालो,कठवारा में जनसंपर्क किया गया
जनसम्पर्क के दौरान निर्भय शाहाबादी ने कहा की जनसम्पर्क के दौरान उन्हे क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है । पिछली चुनाव मे गलती से इंडिया गठबंधन की जीत हुई और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र की जनता उसको इस बार दोहराना नहीं चाहती ।

इस बार चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष मे मतदान के जनता मे उत्साह है । कहा की हेमंत सरकार ने पिछले पाँच साल के कार्यकाल मे कोई नियोजन नीति नहीं बना पाई और इस बार 10 लाख नौकरी का फगुर से झूठा वायदा करना आरंभ कर दिया । ऐसे ही कितने लोकलुभावन वायदे कर फिर से सत्ता मे आना चाहती है । कहा की जनता ने इनके पाँच साल के कार्यकाल को देखा है और चुनावी वादों की वास्तविकता को समझ चुकी है । जनता इस बार उन्हे नकार चुकी है ।

उन्होंने कहा की इस बार एक बार फिर से प्रदेश मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और गिरिडीह विधानसभा मे भी बड़े अंतर से भाजपा की जीत होगी और कमल खिलेगा ।जनसंपर्क के दौरान में मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,भाजपा नेता इंजी. विनय सिंह,शरत भक्त, फनिंदर सिंह,अरविंद चंद राय, बबलू साव,अमर तुरी सहित कई लोग शामिल रहे।












