गिरिडीह : जिले के सभी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत लगा दी है। गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी निर्भय कुमार सहबादी के प्रचार में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए और आज हनी होली स्कूल में भाजपा के धनवार विधानसभा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी मन की बात विनय कुमार सिंह व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुने।

शहर वासियों से मिलकर बढ़ चढ़कर मतदान की अपील की। वहीं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के द्वारा सीता सोरेन पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत सोरेन से इरफान अंसारी को मंत्रालय से हटाने की मांग की और कहा कि सीता सोरेन हेमंत सोरेन की भाभी है। शिबू सोरेन की बहु है, बावजूद उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है और हेमंत सोरेन हाथ पे हाथ रखे हुए बैठे हैं। सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं हेमंत सोरेन.
कार्यक्रम में विनय कुमार सिंह,महेंद्र वर्मा,सुनीत सिंह, बासुदेव राम चंद्र वंशी, पिंकी सिंह, अभिषेक कुमार,कमल दास,राहुल राज,कुंदन सिंह ,आकाश हांडी,अमित पासवान,कुणाल सिंह,धर्मेंद्र राय उपस्थित रहे।












