अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के तत्वावधान में महेशमुंडा प्रखंड गांडेय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर लगभग 40 श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित कर सबके सुख, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गायत्री मंत्र जप, मंत्र लेखन और सदैव सदाचरण करने का संकल्प लिया। यज्ञ का संचालन लव कुमार सिन्हा एवं चिरंजीवी राम ने किया।

अपने उद्बोधन में सिन्हा ने कहा कि यज्ञ का अर्थ दान और संगतिकरण है, जिसके माध्यम से समाज में सद्विचार और सदाचारी लोगों का संगठन संभव है। इस मौके पर बलराम विश्वकर्मा, छोटू राम, मथुरा राय, पंकज राम, विश्वनाथ राणा, मुरारी लाल विश्वकर्मा, सत्यभामा देवी, विनीता देवी, अनीता देवी, पूजा देवी, मनीषा कुमारी सहित ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का समापन मां गायत्री की आरती और समूह साधना के साथ हुआ।













