Aba News

गिरिडीह में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, स्वच्छता और जलापूर्ति योजनाओं पर दिए गए निर्देश

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण लक्ष्य को पूरा करने, पंचायतों में उपलब्ध E-Cart और कचरा उठाव वाहनों के संचालन, सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव पर विशेष चर्चा हुई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम पाँच मॉडल सामुदायिक शौचालय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कनीय अभियंताओं को समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित निवारण और जलापूर्ति योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए कहा गया। बैठक में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, गोबरधन योजना, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई, कंपोस्ट पीट और सोख्ता गड्ढा जैसी योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा हुई। बैठक में डीआरडीए निदेशक, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें