Aba News

सुस्ती के बाद रफ्तार पकड़ता शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त दर्ज

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को सुस्त शुरुआत के बाद तेजी पकड़ी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 82 अंक की बढ़त के साथ 81,355 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 26 अंक उछलकर 24,906 पर कारोबार करता दिखा। खास बात यह रही कि निफ्टी 24,000 के पार निकल गया, जिससे निवेशकों का भरोसा बाजार पर और मजबूत हुआ। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती दौर में 1,299 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 769 लाल निशान में और 115 में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

टॉप गेनर्स की बात करें तो रिलायंस, एनटीपीसी, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और ट्रेंट के शेयर सबसे आगे रहे। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा फायदे में रही। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एचसीएल टेक के शेयर में शुरुआती कारोबार में ही 0.83 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार की नीतिगत पहलों और जीएसटी सुधारों ने बाजार की धारणा को मजबूत किया है। हालांकि, लगातार तेजी तभी देखने को मिलेगी जब कंपनियों की आय वृद्धि में सुधार होगा। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार का मानना है कि अगले कुछ महीनों में अगर आय में सुधार दिखा, तो बाजार नए ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है। गिफ्ट निफ्टी से भी आज पॉजिटिव संकेत मिले थे और बाजार 25,015.50 पर खुला। कुल मिलाकर, सुस्त शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें