Aba News

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति और सास गिरफ्तार – दो माह पूर्व हुई थी शादी

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अटका के लच्छीबागी गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता सुमित्रा कुमारी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की मां विमला देवी ने बगोदर थाना में आवेदन देकर बेटी की हत्या का आरोप पति शुभम कुमार, सास मुन्नी देवी समेत पांच परिजनों पर लगाया है। बताया गया कि सुमित्रा की शादी दो महीने पूर्व डोमचांच स्थित शिवशक्ति धाम में शुभम मेहता से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी।

विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर सुमित्रा को प्रताड़ित करने लगे थे। परिजनों का आरोप है कि सुमित्रा की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया। उसके गले पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पति शुभम और सास मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें