Aba News

श्रावणी मेला में पुण्य का मौका: श्री संग्राम गौशाला समिति लगाएगी नि:शुल्क सेवा शिविर

बेंगाबाद में रविवार को दुर्गा मंडप परिसर में श्री संग्राम गौशाला समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु 11 जुलाई से 9 अगस्त तक नि:शुल्क सेवा शिविर आयोजित करने पर मंथन हुआ। सेवा शिविर संयोजक विवेकानंद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय हुआ कि बोल बम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भोजन, जलपान, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की पूरी सुविधा दी जाएगी। यह शिविर यादव रेडी पटनिया धर्मशाला, बांका (बिहार) में संचालित होगा।

बैठक में समिति ने साफ किया कि सेवा शिविर में किसी भी जाति या धर्म का भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी यात्री समान रूप से लाभ ले सकेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे स्वयं भी सेवा शिविर का लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें। बैठक में अनिल यादव, सुधीर शर्मा, सुजीत कुमार गुप्ता, आयुष कुमार गुप्ता, अमरेंद्र मंडल, कुंदन दुबे, चंदन दुबे समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। यह सेवा कार्य न सिर्फ धार्मिक भावना का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग का संदेश भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें