कांग्रेस पार्टी ने डॉ. समीर राज चौधरी को गिरिडीह नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत का पर्यवेक्षक नियुक्त किया, जिसकी जानकारी उन्होंने संगीता पुरी अलकापुरी स्थित अपने निजी कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता मजबूत वार्ड कमेटी का गठन रहेगा, जिसमें वार्ड अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जाएगी। डॉ. चौधरी ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी और गठबंधन होने पर भारी बहुमत से जीत तय है। उन्होंने कांग्रेस संगठन की मजबूती पर भी जोर देते हुए जनता से अपील की कि समर्पित लोग आगे आएं और संगठन को वार्ड स्तर पर सशक्त करें।












