अभिनेत्री ममता कुलकर्णी जल्द ही श्री कल्किधाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। अभिनेत्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उनका मानना है कि ईश्वर हर किसी को एक प्रयोजन के साथ धरती पर भेजते हैं। उन्होंने कहा, जगत जननी ने मुझे पुण्य कर्मों के लिए भेजा है।
ममता कुलकर्णी ने बताया, “मेरा मानना है कि ईश्वर हम लोगों को एक खास प्रयोजन के साथ दुनिया में भेजते हैं और मेरा जन्म भी खास प्रयोजन या इसी तरह के पुण्य कर्मों के लिए हुआ है।”
कल्कि धाम जाने के लिए उत्साहित ममता कुलकर्णी ने कहा कि जगत जननी ने मुझे इसी काम के लिए भेजा है। वे पहले महाकुंभ में स्नान करने गई थीं। लेकिन, वे वहां से महामंडलेश्वर बनकर लौटीं।
अभिनेत्री ने कहा, “मैं प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में स्नान करने गई थी। लेकिन, वहां से महामंडलेश्वर बनकर लौटी। यह समझना मुश्किल है कि भगवान किस उद्देश्य से और कहां जाने का आदेश देते हैं। मैं इसे भगवान की इच्छा पर छोड़ देती हूं, यह विश्वास रखते हुए कि श्री कल्किधाम की यात्रा और शिला दान का कार्य भी भगवती की इच्छा या किसी विशेष प्रयोजन से प्रेरित है। यह आध्यात्मिकता और भगवान के प्रति समर्पण को दिखाता है। शायद भगवती का आदेश हो या उनका एक प्रयोजन हो कि मुझे श्री कल्किधाम जाकर वहां शिला दान मेरे हाथ से हो, इसलिए मैं वहां जा रही हूं।”
इससे पहले ममता कुलकर्णी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात करते हुए शुक्रवार को राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें सबूत चाहिए, तो 10 दिन के लिए पाकिस्तान चले जाएं।
ममता कुलकर्णी ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा, “सबूत चाहिए तो 10 दिन के लिए पाकिस्तान चले जाइए। उनका क्या हाल है, यह खुद देख आइए। हिंदुस्तानियों को जो करना था, उन्होंने करके दिखा दिया।”
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर की तारीफ की और बताया कि वह अच्छे इंसान हैं। ममता ने यह भी बताया कि उनकी राजनीति में आने की कोई मंशा या योजना नहीं है।
कल्कि धाम से जुड़ी अभिनेत्री ने कहा, “कल्कि विष्णु जी के 10वें अवतार माने जाते हैं। मुझे एक शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया गया है और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने 25 साल ध्यान और तप किया है और इस पुण्य कर्म के लिए मेरा चयन हुआ है। मुझे सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार ही करते रहना है।”
उन्होंने बताया, “अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो भगवान को नहीं मानते हैं। वे लोग कहते हैं कि भगवान का अस्तित्व ही नहीं है और अगर है तो कहां है? दुनिया में इतनी सारी चीजें हो रही हैं तो ईश्वर कहां है? यह सोचना गलत है।”
–आईएएनएस
एमटी/एबीएम
‘मैं अपना सबकुछ ईश्वर पर छोड़ चुकी हूं : ममता कुलकर्णी

Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
वज्रपात पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता धनंजय सिंह, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
आदिवासी महोत्सव को लेकर छात्र संघ ने निकाली भव्य रैली, ढोल-नगाड़ों के साथ गूंजे आदिवासी एकता के नारे
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का नगर भवन में भव्य उद्घाटन, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
संकुल स्तरीय प्रश्न मंच में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा का शानदार प्रदर्शन, कई विधाओं में प्रथम स्थान
सलूजा गोल्ड कॉलेज में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
गिरिडीह में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गश्ती व्यवस्था मजबूत करने और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर दिए निर्देश
गिरिडीह पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना; छात्रों के आंदोलन को लेकर हेमंत सरकार को घेरा
आंखों की सेहत के लिए अनूठी पहल: इनर व्हील सनशाइन और रोटरी क्लब का मेगा आई चेकअप कैंप, 400 बच्चों की होगी मुफ्त नेत्र जांच
डायल-112 परियोजना के तहत गिरिडीह को मिली 32 नई पुलिस गाड़ियां, उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए किया रवाना
गिरिडीह चरकी टोंगरी के पास सरिया लदा ट्रक पलटा, 27 वर्षीय युवक की मौत; एक युवक व चालक गंभीर घायल,घंटों तक केबिन में फंसा रहा चालक,रेस्क्यू के बाद धनबाद रेफर
JPSC-JSSC विवाद पर अन्नपूर्णा देवी का हमला, CBI जांच और पुनर्परीक्षा की उठाई मांग
गिरिडीह की पोषण सखियों ने रांची धरना से बनाई दूरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सौंपा पत्र
5 अगस्त से प्रकाशित हुई प्रारूप मतदाता सूची, 4 सितंबर तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति; डीसी रामनिवास यादव ने मतदाताओं से की नाम जांचने की अपील