Aba News

स्वाद और परंपरा का संगम: सिहोडीह में महाकुंभ मिष्ठान भंडार का भव्य उद्घाटन

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 सिहोडीह मेन रोड, चंद्रवंशी नगर में महाकुंभ मिष्ठान भंडार का उद्घाटन वार्ड पार्षद अशोक राम ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खास बात यह है कि यहां ग्राहकों को बाहरी कारीगरों द्वारा तैयार की गई शानदार मिठाइयों के साथ-साथ स्वादिष्ट नमकीन व्यंजन भी परोसे जाएंगे। उद्घाटन समारोह में संचालक अरुण वर्मा, जदयू नगर अध्यक्ष पवन वर्मा, शिवनंदन प्रसाद,सोनू राम,सिंटू राम,राजकुमार यादव,दिनेश वर्मा, समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें