गिरिडीह : होली के मौके पर समाजसेवियों ने रंग-बिरंगे जज़्बे के साथ जरूरतमंद बच्चों और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। जहां एक ओर बच्चों को रंग और पिचकारी देकर उनके त्योहार को खास बनाया, वहीं दूसरी ओर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी और उनका आशीर्वाद लिया।

समाजसेवी संध्या मिश्रा ने कहा कि हमारा मकसद हर चेहरे पर खुशी लाना है, ताकि कोई भी पर्व से वंचित न रहे। इस नेक पहल में कौशिक सुमन, सज्जन लाल मिश्रा, रुद्राक्षी पांडेय, अल्का पाठक और अंजनी कुमार समेत कई समाजसेवी जुड़े।













