Aba News

मानसरोवर तालाब के पास पेड़ों की अवैध कटाई पर स्थानीय लोगों का विरोध

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 में मानसरोवर तालाब के पास भूमाफियाओं द्वारा बिना किसी आदेश के वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि भूमाफियाओं ने जमीन की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए पेड़ों को काटकर रास्ता बनाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये पेड़ न केवल हरियाली प्रदान करते थे, बल्कि गर्मी में राहत और शुद्ध ऑक्सीजन भी प्रदान करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें