गिरिडीह : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद गिरिडीह में जश्न का माहौल रहा। शनिवार शाम 5 बजे टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की। झंडा मैदान से शुरू हुआ यह विजय जुलूस बड़ा चौक तक पहुंचा।

इस मौके पर जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास की बात कही। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव और दिलीप वर्मा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ‘कमल’ खिला है और अब विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इस जश्न में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।













