Aba News

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी , धोखाधड़ी का आरोप

एक बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु स्थित सेंटॉरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर उथप्पा पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। आरोप के मुताबिक, उथप्पा ने अपने कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) खातों में राशि जमा नहीं की है, जिससे कंपनी पर करीब 23,36,602 रुपये का बकाया हो गया। इस मामले में क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त ने 4 दिसंबर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उथप्पा पर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के वेतन से प्रोविडेंट फंड काटा, लेकिन उन्हें वह राशि समय पर जमा नहीं की। अब उथप्पा को 27 दिसंबर तक बकाया राशि का भुगतान करना होगा, वरना उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में उन्हें चेतावनी दी है कि अगर वह यह राशि नहीं चुकाते हैं, तो गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है। यह मामला उथप्पा के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है, जिन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आईपीएल में कई प्रमुख टीमों का हिस्सा रहे हैं। अब उन्हें इस विवाद से बाहर निकलने के लिए 27 दिसंबर तक बकाया राशि चुकानी होगी, वरना उनकी गिरफ्तारी निश्चित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें