Aba News

भाजपा की नव निर्वाचित विधायक मंजू कुमारी ने आभार यात्रा के तहत कई गांवों में किया रोड शो

गिरिडीह : भाजपा की नव निर्वाचित जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मंगलवार को आभार यात्रा के तहत चुंगलो,तारा,धुरगडगी,झारखंड धाम, पिंडरसोत, कठवारा,रेम्बा, धुरेता एवं बलीडीह ,चंदा मोड़,दुम्मा,नावाडीह ,बदड़ीहासहित दर्जनाधिक गांवों में आभार यात्रा के तहत रोड शो किया। मंजू कुमारी ने तारा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जीत जनता की जीत है। जनता ने भाजपा को बंपर वोट दिया। कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह यहां तक पहुंची। कहा कि जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतर कर दिखलाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं , कृषकों, महिलाओं को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा रोड़मेप बनाकर काम जनता के उम्मीदों के अनुरूप किया जाएगा।

विधायक के आभार यात्रा में जिप सदस्य प्रभा वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष ऊषा देवी ,चुंगलो मुखिया विकास मंडल, प्रकाश यादव,भोलानाथ दूबे,महेंद्र वर्मा,दशरथ वर्मा,गंगाधर वर्मा,परमेश्वर यादव,उदय दूबे,सुबोध गुप्ता,मनोहर पंडित,दिनेश गुप्ता,लखन मंडल ,वकील विश्वकर्मा,राजेंद्र पंडित,आनंद द्विवेदी,पवन द्विवेदी,रूपलाल रविदास,राजकुमार तूरी,नरेश राम,भिखारी राम ,बजरंग राणा,मुखिया आशुतोष वर्मा,मुखिया प्रतिनिधि अजीत वर्मा ,भोला मंडल,अवध द्विवेदी,प्रवेश दुबे, कर्मणी मंडल, धीरज कुमार, बिरेंद्र वर्मा, उमेश वर्मा सहित कई लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें