गिरिडीह : झारखंड में विधान सभा के अंतिम चरण का चुनाव कल यानी 20 नवंबर को होना है। गिरिडीह में भी 6 विधान सभा सीटों पर चुनाव 20 नवंबर को होगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण करने के बाद मंगलवार को सभी मतदाता कर्मियों को उनके बूथ के लिए रवाना किया जा रहा है। इस दौरान गिरिडीह डीसी एसपी समेत जिला प्रशासन के कई बड़े पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर का जायजा लेते हुए कहीं किसी भी गड़बड़ी को पूरा करने में लगे हुए हैं।

आपको बता गिरिडीह के छह विधानसभा के लिए गिरिडीह में चार डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं, जहां छोटे एवं बड़े वाहनों द्वारा उन्हें vvpat एवं evm मशीन दे कर रवाना किया जा रहा है। वहीं उनके सुरक्षा को लेकर सभी वाहनों में जीपीएस भी लगाए गए हैं। साथ ही निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव को सम्पन्न कराने को लेकर सीआरपीएफ, बीएसएफ सहित केंद्र व राज्य के कई जवानों को लगाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलनिर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सभी मतदाता कर्मियों को गिरिडीह में बनाए गए चारों डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है। कल सभी के द्वारा शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करवाया जाएगा। मतदान करने की समय सीमा सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रखी गई है। वहीं उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कल अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।












