गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पंचायत लुप्पी, गेनरो, छोटकीखरगडीहा और भलकुदर में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने आज व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। क्षेत्र के हर कोने में जाकर उन्होंने जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनी।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली और आवास जैसी बुनियादी जरूरतों की कमी की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो सरकार में क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। जनता ने बदलाव की उम्मीद के साथ भाजपा का समर्थन जताया।

इस अवसर पर मुनिया देवी ने कहा की भाजपा की सरकार विकास का दूसरा नाम है। गांडेय की तस्वीर और तकदीर बदलने का समय आ गया है। भाजपा की जीत के साथ क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली और आवास जैसी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से होगा।













