Aba News

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी का जनसंपर्क अभियान जारी

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा मंडल के बूथ नंबर 89 में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी जी ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गोलगो पंचायत के भंवरडीह, पिपरी टांड़, बदवारा पंचायत के हथबौर, करमुटांड़, और कोलहरिया गांव का दौरा किया।

जनसंपर्क अभियान के तहत मुनिया देवी ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने, और उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में क्षेत्र का संपूर्ण विकास किया जाएगा। मुनिया देवी ने कहा कि गांडेय की जनता बदलाव चाहती है और इस बार भाजपा को समर्थन देकर क्षेत्र में नई दिशा की शुरुआत करेगी।

जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, और मुनिया देवी का स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुनिया देवी को समर्थन देते हुए कहा कि इस बार गांडेय में विकास और स्थायित्व के लिए भाजपा ही उनकी पहली पसंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें