तिसरी/गिरिडीह
तिसरी थाना समीप सूर्यवंशी होटल के चौकी पर होटल के मजदूर सुरेश ठठेरा का शव संदेहास्पद स्थिति में शनिवार सुबह को मिला।जिसकी सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजा दिया।बता दे की तिसरी निवासी सुरेश ठठेरा 65 वर्ष पिता स्व महावीर ठठेरा थे | जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश ठठेरा करीब एक सप्ताह से उसके सूर्यवंशी फास्ट फूड के होटल में पानी भरने का काम कर रहा था । प्रतिदिन सुबह से शाम तक काम करने के पश्चात रात्रि में सोने के लिए अपने घर चला जाता था । होटल मालिक के अनुसार शुक्रवार को मौसम खराब रहने के कारण दुकान करीब 7 बजे बंद करने के उपरांत सुरेश अपना घर चला गया था । शनिवार सुबह होटल स्थित बरामदे के चौकी पर कब वापस आया और कैसे इसकी मौत हुई पहेली बन गया है। तिसरी पुलिस मामले की जांच कर रही है ।












