
सादगी में सेवा की मिसाल: सुशीला देवी की स्मृति में बनेगा महिला फिजियोथेरेपी सेंटर
गिरिडीह स्थित रेड क्रॉस भवन में जल्द ही महिला मरीजों के लिए समर्पित एक आधुनिक महिला फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ होने जा रहा है। यह केंद्र खासकर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, जहां उन्हें एक सौ रुपये की नाममात्र सेवा शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।








