Aba News

गिरिडीह: झारखंड शैक्षणिक कांग्रेस राज्य सचिव राजेश वर्मा का बिरनी में भव्य स्वागत

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में झारखंड शैक्षणिक कांग्रेस के राज्य सचिव राजेश वर्मा के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। राज्य सचिव राजेश वर्मा एवं विभिन्न संगठनों ने प्रखंड कार्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और जुलूस निकालकर कई चौक-चौराहों पर उनका स्वागत किया।

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार राय ने की। उन्होंने कहा कि राजेश वर्मा का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देगा। वक्ताओं ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की समस्याओं और छात्रों के हितों पर चर्चा की। राजेश वर्मा ने शिक्षा व्यवस्था सुधार और सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और संगठन प्रमुख उपस्थित रहे, जिनमें मजूर अंसारी, अशलम अंसारी, प्रमोद कुमार राय, आदित्य तिवारी और पिंकू वर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें