Aba News

गिरिडीह सिरसाई हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी विनोद मोदी को किया गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसाई में 17 दिसंबर को हुई कमलेश सिंह की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी विनोद मोदी उर्फ बीनू को धनवार थाना पुलिस ने डोमायडीह से गिरफ्तार किया। आरोपी बीनू कोडरमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर अपने घर लौट रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। इससे पहले किशोरी अग्रवाल और शशिकांत अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

धनवार थाना प्रभारी सतेंद्र पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देशन में एसआईटी ने पूरे मामले की जांच को अंजाम दिया। गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास बढ़ा है। पुलिस अब इस जघन्य घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें