Aba News

कड़ाके की ठंड में प्रशासन की पहल अधूरी, राहगीरों को निजी प्रयास से राहत

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कई चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल रही है। हालांकि यह व्यवस्था सभी प्रमुख स्थानों पर समान रूप से नहीं हो पाई है, जिसके कारण कई इलाकों में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

शहर के सिहोडीह, पटेल नगर चौक और सिरसिया के मुख्य चौक पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोग और राहगीर खासे परेशान हैं। सिरसिया क्षेत्र में बद्री मिष्ठान भंडार द्वारा निजी स्तर पर अलाव की व्यवस्था कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया है, जिसकी स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं, नागरिकों की मांग है कि जिला प्रशासन नियमित रूप से पटेल नगर चौक सहित अन्य छूटे हुए स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था करे, ताकि ठंड से बचाव हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें