Aba News

एनएच पर कहर बनकर आई तेज़ रफ्तार: बेंगाबाद–गिरिडीह सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी जिंदगी से जूझ रहा

गिरिडीह–बेंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दामोदरडीह गांव के समीप गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह से रांची रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महतोडीह गांव निवासी मो. इमरान और मो. शहादत बाइक से गिरिडीह से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में मो. इमरान (24) की मौत हो गई, जो रांची में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए क्षतिग्रस्त बाइक और मोबाइल जब्त किए हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें