Aba News

45 दुकानों के मुद्दे पर गरमाया गिरिडीह: दुकानों के सामने लोकतांत्रिक धरना, JMM–माले नेताओं ने दिया समर्थन

गिरिडीह में 45 दुकानों के टूटने के मामले को लेकर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने बैठकर लोकतांत्रिक विरोध शुरू कर दिया है। इस आंदोलन की जानकारी लेने आज जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह धरना स्थल पर पहुंचे, जहां भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा पहले से दुकानदारों के साथ धरने पर मौजूद थे। संजय सिंह ने दुकानदारों से पूरी वस्तुस्थिति समझी और भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे पर गिरिडीह उपायुक्त एवं संबंधित अधिकारियों से बात कर बेहतर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। मौके पर जेएमएम नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, रॉकी सिंह, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह और नदीम भी मौजूद रहे।

भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि वे गलत के खिलाफ शुरू से खड़े हैं और 24 घंटे धरने में दुकानदारों के साथ रहेंगे। दुकानदार संघ का कहना है कि पिछले चार–पांच महीनों से दुकानें बंद हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो धरना 24 घंटे जारी रहेगा। दुकानदारों ने नगर निगम के नोटिस पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें