Aba News

देवरी दौरे पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह का केंद्र पर हमला, किसानों से की खास अपील

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह मंगलवार को देवरी प्रखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बरवाडीह, पूर्ण बथान, घसकरीडीह सहित कई गांवों का भ्रमण किया। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के राष्ट्रपिता हैं। देश में आने वाला हर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सबसे पहले राजघाट जाकर उन्हें नमन करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यह संदेश देना चाहती है कि आज़ादी से पहले या कांग्रेस शासनकाल में हुए सभी कार्य गलत थे, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी के विरोध में पार्टी द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान धनंजय सिंह ने किसानों से अपील की कि वे अपना धान पैक्स के माध्यम से ही सरकार को दें और बिचौलियों से बचें, क्योंकि सरकार सीधे भुगतान करती है। इसके बाद उन्होंने हाल ही में सड़क दुर्घटना में मृत कांतिदिगी के मिथिलेश राय और मंझलाडीह के कुंवर राय के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मौके पर जिला परिषद सदस्य विमल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राजेंद्र नारायण देव, दीपक राय, राहुल राय, विवेक राय सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें