Aba News

नगर थाना क्षेत्र में गाय चोरी का खुलासा, युवक पकड़ा, सिंडिकेट की आशंका

नगर थाना क्षेत्र के चिरैयाघाट में गाय चोरी का घटना सामने आया है। बताया गया कि मंगलवार की शाम अशोक यादव नामक एक व्यक्ति के खटाल से एक दुधारू गाय को खोलकर ले जा रहे थे। हालांकि गाय चोरी करते हुए अरमान कुरेशी नामक युवक को पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा पूछताछ करने पर उक्त युवक ने कुरैशी मुहल्ला के रहने वाले लतिफ कुरैशी के कहने पर गाय चोरी करने और उसे देने की बात स्वीकार की। अशोक यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके खटाल से काली रंग की बाछी की चोरी कर ली गई थी, जिसकी सूचना भी नगर थाना को दी गई थी।इधर मामले को लेकर जेएलकेएम के केन्द्रीय संयुक्त सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी के नेतृत्व में अशोक यादव सहित कई खटाल संचालक नगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से बुधवार को मुलाकात किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग थाना प्रभारी से की गई। इस दौरान जेएलकेएम नेता नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि गिरिडीह में गाय की लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। गाय और गौ मांस की तस्करी करने वाले लोग एक सिंडिकेट बनाकर गाय की चोरी करवा रहे है। कहा कि सिंडिकेट के द्वारा नाबालिग बच्चों के द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिलाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासनक को मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की आवश्यकता है। अन्यथा जेएलकेएम इस मामले को लेकर आंदोलन को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें