बेंगाबाद प्रखंड के मोतिलेदा पंचायत अंतर्गत खेरोन गांव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई। बैठक 16 जनवरी को बेंगाबाद में प्रस्तावित ‘महेंद्र सिंह शहादत–जन संघर्ष संकल्प दिवस’ की तैयारी को लेकर थी। इसी दौरान गांव में जमीन के एग्रीमेंट व खरीद-बिक्री से जुड़े विवाद में बाहरी लोगों द्वारा कुछ परिवारों को धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों के साथ बैठक कर पुलिस-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

बैठक में फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक व पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या ग्रामीणों को धमकाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को बेंगाबाद थाना में आवेदन देने की सलाह दी और वरीय अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया। साथ ही जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के लंबित आवेदनों व प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार की मांग उठाते हुए 16 जनवरी को बेंगाबाद पहुंचने का आह्वान किया गया।













