Aba News

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

जनता दरबार में पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, आवास समेत कई विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया तथा वृद्ध माताओं के बीच कंबल का वितरण भी किया। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें