Aba News

जेएमएम कार्यालय में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस व विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

गिरिडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जिला कार्यालय में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस एवं झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय सिंह, चंद राशिद, शाहनवाज अंसारी, दिलीप रजक, सुमित कुमार, रॉकी सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर वक्ताओं ने विनोद बिहारी महतो के विचारों, संघर्ष और झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक समरसता और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि जेएमएम हमेशा अल्पसंख्यकों के हक और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें