Aba News

बेंगाबाद अंचल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सीआई सुरेंद्र यादव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गिरिडीह गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल में पदस्थापित अंचल निरीक्षक (सीआई) सुरेंद्र यादव को धनबाद से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर सीआई को 6 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा।इस कार्रवाई के दौरान सीआई के सहयोगी मुकेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया है, जिसे एसीबी की टीम अपने साथ धनबाद ले गई।

जानकारी के अनुसार, किसी पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर एसीबी ने पूरे मामले की जांच के बाद योजनाबद्ध तरीके से यह ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया।बेंगाबाद अंचल में एसीबी की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल एसीबी की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें