Aba News

जमीन विवाद में खून-खराबा: गिरिडीह में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसाय स्थित नकटीटांड़ गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बॉन्ड्री निर्माण को लेकर चल रहे पुराने विवाद में बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों और हाथापाई में हिरोडीह थाना क्षेत्र के मनिकबाद निवासी 28 वर्षीय कमलेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि किशोरी अग्रवाल भी बुरी तरह जख्मी हुए। दोनों को धनवार रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कमलेश सिंह की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें