Aba News

बीमा कानून संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में गिरिडीह LIC कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

गिरिडीह भारत सरकार द्वारा बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को संसद में पारित किए जाने के विरोध में भंडारीडीह रोड स्थित एलआईसी कार्यालय, गिरिडीह शाखा के द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बीमा और बैंकिंग उद्योग से जुड़े तमाम श्रमिक संगठनों के आह्वान पर यह प्रदर्शन आयोजित हुआ। इसमें अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के साथ-साथ एलआईसी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन, एलआईसी पेंशनर्स एसोसिएशन, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसबीआई बैंक कर्मचारी संघ, बीएसएसआर यूनियन और झारखंड कोल मजदूर यूनियन सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विधेयक को राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

इस अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि सरकार जनहितैषी शब्दों का प्रयोग कर ऐसी नीति को वैध ठहराने की कोशिश कर रही है, जो वास्तव में कामकाजी लोगों और पॉलिसीधारकों के हितों को कमजोर करती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों, पॉलिसीधारकों और लोकतांत्रिक ताकतों से इस प्रतिगामी कानून के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, उमानाथ झा, कुमकुम वाला वर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार, श्वेता कुमारी, अजय कुमार, विकास पांडे, अंशु कुमारी सिंघानिया, प्रभास कुमार शर्मा, राजा राम, सबा परवीन, अनिल कुमार वर्मा, नीतीश कुमार गुप्ता, प्रीतम कुमार मेहता, गौरव कुमार सिंह माहेश्वरी, सुनील कुमार वर्मा, संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप प्रसाद, घनश्याम साव, पंकज कुमार सहित विभिन्न संगठनों के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें