गिरिडीह झामुमो जिला सह सचिव और अधिवक्ता दिलीप कुमार रजक के फेसबुक फ्रेंड से फेक आईडी “दिलीप भाई” बनाकर साइबर अपराधी ने दस हजार रुपये ठग लिए। अपराधी ने फेसबुक मैसेंजर पर फ्रेंड्स को व्यक्तिगत संदेश भेजते हुए दावा किया कि वह साउथ अफ्रीका में फंसा हुआ है और तुरंत दस हजार रुपये भेजने की जरूरत है, साथ ही यह बात किसी को बताने से मना किया। इस तरह कई लोग, जो साइबर ठगी से अनजान थे, धोखे में आकर पैसे भेज बैठे।

इस मामले में दिलीप कुमार रजक ने साइबर थाना गिरिडीह में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने फेसबुक उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि ऐसे फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और पैसा मांगने वाले संदेश का जवाब न दें। अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधी रोज नए-नए तरीके अपनाते हैं, इसलिए जनता को सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचने की आवश्यकता है।












