Aba News

ठंड से राहत की पहल: स्नेह दीप वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग ने बांटे कंबल

गिरिडीह बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से स्नेह दीप वृद्ध आश्रम, बस स्टैंड रोड में रह रहे बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कुल 24 बुजुर्गों को कंबल प्रदान किया गया, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

इस मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा यह पहल की गई है। कंबल वितरण के साथ-साथ वृद्ध आश्रम का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। कार्यक्रम के दौरान सदानंद राम, मशीह दास किस्कू और मनीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर समाज कल्याण विभाग की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें