Aba News

गिरिडीह के रेलवे विकास में ऐतिहासिक पहल: वंदे भारत ट्रेन और लॉजिस्टिक हब के लिए केंद्रीय मंत्री से बैठक

गिरिडीह जिले के रेलवे नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई। गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर न्यू गिरिडीह स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख रेलवे मांगों पर चर्चा की। इस बैठक में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के सहयोग से प्रतिनिधिमंडल को रेल मंत्री से समय मिला।

बैठक में हावड़ा–गया वंदे भारत और देवघर–जसीडीह–वाराणसी वंदे भारत को न्यू गिरिडीह होकर सप्ताह में तीन दिन चलाने की सहमति हुई, जिससे धार्मिक और व्यापारिक यात्रियों को आधुनिक और तेज रेल सेवा का लाभ मिलेगा।प्रतिनिधिमंडल ने न्यू गिरिडीह स्टेशन पर रैक प्वाइंट विस्तार, महेशमुंडा रैक प्वाइंट के निर्माण की शीघ्र शुरुआत, गिरिडीह–कोडरमा–मधुपुर रेलखंड पर डबल लाइन और पारसनाथ–गिरिडीह सेक्शन में यात्री सुविधाओं के सुधार की आवश्यकता भी उठाई।

रेल मंत्री ने सभी सुझावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने केंद्रीय मंत्रियों के सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया, साथ ही विश्वास जताया कि इन निर्णयों से गिरिडीह के औद्योगिक, धार्मिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें