गिरिडीह कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष इरफान आलम एवं उनकी धर्मपत्नी गुलनाज प्रवीण द्वारा नगर निगम वार्ड नंबर 5 में गरीब बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं के बीच कंबल एवं गर्म पोशाक का वितरण किया गया। मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ने अपने कर कमलों से बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, जिससे ठंड से राहत के साथ मानवीय संवेदना का संदेश भी मिला।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों की मदद करना उनका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि गरीबों के आशीर्वाद से ही उन्हें सुकून मिलता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे उनसे संपर्क कर सकते हैं, वे हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेंगे।













