Aba News

जन समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगा फॉरवर्ड ब्लॉक, जनसुनवाई आयोजन का ऐलान

गिरिडीह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को झंडा मैदान में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार के साथ-साथ जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवनंदन यादव ने की, जबकि संचालन शंभू ठाकुर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता को प्रखंड व अंचल कार्यालयों में हर कार्य के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है, ऐसे में संघर्ष आवश्यक हो गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। बेरोजगारी, पलायन और लंबित विकास योजनाओं को लेकर उन्होंने सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को बेंगाबाद में जन संघर्ष संकल्प दिवस, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और 22 फरवरी को किसान अधिकार दिवस मनाया जाएगा। साथ ही हर मंगलवार जन समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें