Aba News

4 हजार किमी की उड़ान भर खंडोली पहुंचे साइबेरियन मेहमान, पर्यटन स्थल हुआ गुलजार

गिरिडीह सर्दियों की दस्तक के साथ ही गिरिडीह का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली डैम एक बार फिर विदेशी मेहमानों से गुलजार हो उठा है। करीब 4 हजार किलोमीटर की लंबी और कठिन यात्रा तय कर साइबेरियन डक समेत कई प्रवासी पक्षी यहां पहुंच चुके हैं। साफ जल, शांत वातावरण और भरपूर भोजन की उपलब्धता के कारण ये पक्षी दिसंबर से फरवरी तक खंडोली डैम को अपना अस्थायी ठिकाना बनाते हैं। जलाशय के नीले पानी में तैरते रंग-बिरंगे पंखों वाले पक्षी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

साइबेरिया में तापमान -30 डिग्री सेल्सियस तक गिरने और झीलों के जम जाने के कारण भोजन संकट उत्पन्न हो जाता है, जिससे ये पक्षी एशिया के गर्म क्षेत्रों की ओर पलायन करते हैं। अब तक खंडोली क्षेत्र में 82 से अधिक प्रवासी व स्थानीय पक्षी प्रजातियों के आगमन की पुष्टि हो चुकी है। प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट और सुंदर दृश्य खंडोली को सर्दियों में पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें