गिरिडीह: गिरिडीह लोकसभा अंतर्गत गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित अंबाडीह में सांसद खेल महोत्सव के तहत “सिद्धू कान्हू क्रिकेट प्रतियोगिता” का फाइनल मुकाबला भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव टिंकू साव, टूर्नामेंट अध्यक्ष मंतोष राणा सहित कई आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्रिकेट और फुटबॉल के साथ-साथ अन्य इनडोर व आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए टिंकू साव को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।












