Aba News

गिरिडीह नगर निगम के वार्डों की आरक्षण सूची जारी, प्रशासन ने अधिसूचना की प्रकाशित

गिरिडीह में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली के तहत गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए आरक्षित एवं अनारक्षित वार्डों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया कि यह आरक्षण आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।

जारी सूची के अनुसार कुछ वार्डों को अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिला आरक्षण की श्रेणी में रखा गया है, जबकि शेष वार्ड सामान्य घोषित किए गए हैं। आरक्षण का निर्धारण जनसंख्या अनुपात और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है। सूची जारी होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें